दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा । केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिले के एमकेएस कल्याणी फाउंडेशन में संरक्षित पांडुलिपियों का बुधवार को डीएम कौशल कुमार ने अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विशेष रूप से भारत के संविधान की एक दुर्लभ प्रति का अवलोकन किया, जिसमें संविधान के संपादक मंडल के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर संलग्न हैं। उन्होंने शताब्दियों पुराने ताड़पत्र पर लिखित पांडुलिपियों का भी सूक्ष्म अवलोकन किया तथा उनकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीडीसी स्वप्निल तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने पांडुलिपियों की वर्तमान स्थिति एवं उनके संरक्षण से संबंधित जानकारी दी। यह भी पढ़ें- संविधान की दुर्लभ मूल प्रति का डीएम ने किया अवलोकन कल्याणी फाउंडेशन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.