हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- हल्द्वानी। यूओयू में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में वी द पीपल अंबेडकर के अधिकार और सामाजिक न्याय के विचार विषय पर एक दिवसीय संयुक्त वेबिनार का सफल आयोजन किया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली और जैंती महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों पर विमर्श करना था। मुख्य वक्ता उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता योगेश मीना ने अपने विचार साझा किए। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो. नवीन चंद्र लोहनी और उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. विश्वनाथ खाली के मार्गदर्शन में आयोजित इस वेबिनार में 100 से अधिक प्राध्यापकों व शोधार्थियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर के बिना भारत की कल्पना अधूरी: रविंदर इंद्राज सिंह संयोजक शीतल आर्या व उनकी टीम के सफल संचालन...