मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ, संवाददाता। जिलेभर शहर से लेकर गांवों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह-जगह आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। झांकी सजाकर डीजे के धुन के बीच शोभा यात्राएं निकाली गई। हाथों में झंडा लिए युवक युवतियां नाचते गाते जयभीम और भारत माता की जय का नारा लगाते हुए चल रहे थे। शहर और कस्बे में शोभायात्रा के पहुंचने के दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कलक्ट्रेट सभागार में मनाई गई। यह भी पढ़ें- मानवता के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने किया प्रयास कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.