सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- बांसी। संविधान बचाओ, देश बचाओ पीडीए एकता कार्यक्रम के तहत रविवार को सपा के बांसी नगर कार्यालय पर जनसभा एवं संगठन की बैठक हुई। इसमें जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, नगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा संगठन के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और नगर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर पीडीए को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। यह भी पढ़ें- सपा के देश बचाओ सम्मेलन में पीडीए एकज...