जहानाबाद, अप्रैल 14 -- जहानाबाद। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास उपस्थित होकर इन्हें माल्यार्पण किया। इस मौके पर माले के राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह ने कहा आज हम इनका जन्मदिन ऐसे समय में मना रहे हैं जब देश के अंदर संविधान लोकतंत्र और आजादी एक संकट के दौर से गुजर रहा है। संविधान, लोकतंत्र तथा आजादी जिसकी परिकल्पना बाबा साहब ने की थी, इस पर खतरा है। आजादी के 78 साल बाद भी गरीबों के दरवाजे पर मुक्ति का पैगाम नहीं पहुंच सका। आज उन्हें सर ढकने के लिए थोड़ी सी जमीन भी सबको मुहैया नहीं है। कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार, राज्य कमेटी के सदस्य रविंद्र कुमार, जिला कमेटी सदस्यों में मुकेश पासवान, उदय कुमार के साथ-साथ इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक डॉक्टर धनंजय कुमार, नौजवान सभा के जिला कमेटी सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.