रांची, दिसम्बर 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि महात्मा गांधी, तिरंगा और संविधान का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे सोमवार को बेड़ो के शिशु भगत महिला महाविद्यालय और डोरंडा पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संविधान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र से 'सरना धर्म कोड' लागू करने की मांग की और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार की जन हितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। मौके पर जिला परिषद सदस्य बेरोनिका उरांव, उप प्रमुख मोदस्सीर हक, मुखिया महाबीर उरांव, विधायक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.