संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए रहना होगा सजग:रामनिहोर
सोनभद्र, जुलाई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि 26 जुलाई का दिन सामाजिक न्याय के इतिहास में महत्वपूर्ण है। इसी दिन कोल्हापुर के शासक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर अपने राज्य में आरक्षण व्यवस्था लागू की थी। आगे चलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से सामाजिक न्याय की यही अवधारणा भारतीय संविधान का महत्वपूर्ण आधार बनी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस: जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.