लखनऊ, जुलाई 26 -- समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में शनिवार को 'आरक्षण दिवस' को 'संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस' के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और आरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समाजवादी पार्टी के पीडीए जनजागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी प्रो. रमेश दीक्षित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री फाखिर सिद्दीकी ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव गौरव सिंह यादव ने किया।कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी डॉ. मधु गुप्ता, पूर्व महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा और मीरा वर्धन, प्रदेश सचिव प्रदीप कन्नौजिया, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। यह भी ...