बोकारो, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस के अवसर पर सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने शम्भु कुमार बोकारो यूनिट अध्यक्ष सह केन्द्रीय कमिटी सदस्य की अध्यक्षता में संविधान पर कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर प्रतिमा स्थल नगर सेवा के समीप किया गया। संचालन माणिकराम मुंडा संयुक्त महासचिव ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजली किया गया। फिर संविधान का प्रस्तावना पढ़ा गया। शम्भु कुमार ने कहा भारत का संविधान सभी वर्ग के हितों का संरक्षण और सभी भारतीयों के कल्याण की उदात्त भावना से लिखी गई है। संविधान स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय के चार स्तम्भों पर अवस्थित है। भारतीय संविधान देश के मौलिक कानून के रूप में हमारे मूल्यों, सिद्धांतों और शासन के ढांचे का प्रतीक है। यह भारत की सर्वोच्च वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.