कोटद्वार, नवम्बर 26 -- शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से मंगलवार को संविधान अंगीकार दिवस पर सिमलचौड़ स्थित संगठन कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के सर्वश्रेष्ठ संविधान का निर्माण कर आजाद भारत को लोकतांत्रिक स्वरूप प्रदान किया, एवं करोड़ों वंचित व शोषित लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़कर उनके जीवन को प्रकाशित किया। उन्होंने भारत के संविधान में न्याय, समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व जैसे मूल्यों के साथ समतामूलक भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता देश के संविधान को सुरक्षित रखने की है, अगर देश का संविधान कमजोर होगा तो नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.