मधुबनी, जुलाई 11 -- मधुबनी,एक संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के माइनर विषयों की परीक्षा शनिवार से जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के 22 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 14 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। छात्राओं की जांच महिला वीक्षकों द्वारा कराई गई। बड़ी संख्या में शिक्षकों को वीक्षण कार्य में लगाया गया। पहली पाली में इतिहास विषय तथा दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान, प्राणी शास्त्र, संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्...