बोकारो, सितम्बर 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संविधान, आरक्षण व यूजीसी के समर्थन को लेकर बुधवार को सेक्टर 4डी स्थित रविदास आश्रम में संयुक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं माइनॉरिटि फोरम (साजफ) की बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता साजफ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामाकान्त राम ने की। संविधान, आरक्षण व यूजीसी के समर्थन में आगामी 20 सितंबर को साजफ के बैनर तले सेक्टर 4 गांधी चौक से नया मोड़ बिरसा मुंडा चौक तक हुंकार महारैली आयोजन करने का निर्णय लिया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष रामाकान्त ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। वक्ताओ ने कहा कि देश के संविधान, सामाजिक न्याय, आरक्षण व्यवस्था की सुर...