एटा, मई 22 -- शुक्रवार से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्यस्थल पर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि लगातार जिम्मेदारी निभाने के बावजूद विभाग उनकी नहीं सुन रहा है। तीन महीने से बिना मानदेय काम कर रहे हैं। 22 से 25 मई तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 25 मई तक मानदेय न मिलने पर जनपद मुख्यालय सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यालय के अलावा सीएचसी सकीट, निधौलीकलां, चुरथरा, पीएचसी अवागढ़, पिलुआ, मिरहची सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर संविदा कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर कार्य बहिष्का...