हरदोई, फरवरी 11 -- कछौना। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। एक स्वर में शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को एकजुट होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक को सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2025 से दो माह का वेतन तीसरे माह मिलने की परंपरा चली आ रही थी, लेकिन इस वर्ष स्थिति और अधिक खराब हो गई है। अभी तक दिसंबर व जनवरी माह का वेतन नहीं मिला है। इससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों में एसटीएस आशीष सिंह गौर, सुमित शुक्ला, एलटी अर्पित, बीपीएम मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि समय पर वेतन न मिलने से आर्थिक संकट ख...