संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना देकर जताया विरोध
गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने बताया कि 6 और 7 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया जाएगा। इसके बाद 8, 9 और 10 अक्टूबर को शांतिपूर्वक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान डॉ. विशाल, सादिया, अंकिता, सूरज, अरविंद, बीपीएम प्रदीप सिंह, बीसीपीएम हैदर, सेराज अहमद, एलटी सुनील, अभिषेक और काउंसलर ओमकार सिंह सहित कई संविदा कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.