उरई, मार्च 8 -- उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत चौकीदार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा निवासी 44 वर्षीय दयाशंकर स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर चौकीदार थे। वह आयुष्मान केंद्र उमरार खेड़ा में तैनात थे। बताया जा रहा है कि दयाशंकर को शराब पीने की लत थी, इससे घर में अक्सर पत्नी गीता के साथ विवाद होता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर रात दयाशंकर ने शराब पी थी। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर रात 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो वह फंदे से लटके थे। जानकारी मिलते ही परिवार में ...