प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में संविदा पर कार्यरत प्रवक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने वर्ष 2005-06, 2006-07 और 2008-09 में संविदा के आधार पर नियुक्त और वर्ष 2016 में विनियमित किए गए प्रवक्ताओं की संविदा अवधि को करियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के अंतर्गत 'नोशनल' रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे इन प्रवक्ताओं को प्रोन्नति के अवसर में लाभ मिलेगा। विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से मंगलवार को जारी पत्र के अनुसार यह निर्णय डॉ. रजत गंगवार और अन्य सहायक आचार्यों के अनुरोध पर लिया गया, जिसमें संविदा प्रवक्ता के रूप में की गई सेवा को कैस में शामिल करने की मांग की गई थी। इस पर उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से विस्तृत परीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई। रिपोर्ट में यूजीसी विनियम-2018 के प्रावधानों का ...