मेरठ, सितम्बर 3 -- अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा फलावदा की ओर से गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय विभाग में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुनील पीवाल ने की, जबकि संचालन विकास प्रधान ने किया। बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय विभाग में करीब 18 वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान तथा नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल पाया है। लंबे समय से अपनी मांगों के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना था कि वर्षों तक सेवा देने के बाद भी उन...