आगरा, अगस्त 9 -- नगर निगम के संविदा सफाई कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब नगर निगम में संविदा सफाई कर्मियों का पीएफ काटा जाएगा। नगर निगम के कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने बताया कि नगर आयुक्त से वार्ता के बाद इस मांग पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि देशभर के मजदूरों को स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए 24 फरवरी 1952 में लागू किये गए राज्य कर्मचारी बीमा निगम और 01 नवंबर 1952 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के गठन का मूल उद्देश्य मजदूरों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना था, लेकिन नगर निगम में विगत 20 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे संविदा सफाई कर्मचारियों को इन दोनों योजनाओं के लाभ से वंचित किया हुआ है। परिणामस्वरूप अनेकों संविदा सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर उनके आश्रित परिवार को किसी प्रकार का लाभ नहीं ...