सोनभद्र, मार्च 25 -- ओबरा। स्थानीय परियोजना में सफाई कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों को तीन माह से निकाल दिए जाने के मामले में बुधवार को दोनों पक्षों में हुई वार्ता में सहमति के बाद धरना समाप्त हो गया। तीन माह से निकाले जाने के विरोध में संविदा श्रमिकों को पिछले तीन दिन से ओबरा गांधी मैदान में क्रमिक धरना चल रहा था। इस वार्ता में प्रमुख रूप से तीन शर्तों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त किया गया। वार्ता में 26 मार्च से परियोजना एवं कालोनी में कार्यरत सभी सफाई कर्मी ड्यूटी करेंगे। निगम अप्रूवल के अनुरूप ड्यूटी का आवंटन होगा एवं किसी भी सफाई कर्मी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक आरके अग्रवाल, महाप्रबंधक ब एसके मिश्रा, महाप्रबंधक सी एसके सिंघल, ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.