संविदा शिक्षकों ने आयुष मंत्री मदन कौशिक से की मुलाकात
हरिद्वार, अगस्त 31 -- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल और गुरुकुल परिसर में 10 वर्ष से अधिक समय से सेवाएं दे रहे संविदा शिक्षकों ने सोमवार को आयुष चिकित्सा मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात की। शिक्षकों ने मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर लंबे समय से सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विश्वविद्यालय में 12 से 15 वर्षों से कार्यरत संविदा शिक्षकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर मंत्री के साथ वार्ता की। शिक्षकों ने कहा कि वे लंबे समय से विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने अपनी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई। मुलाकात के दौरान डॉ. एसपी सिंह, डॉ. मनीषा दीक्षित, डॉ. श्वेता, डॉ. ज्ञानेंद्र शुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.