संविदा शिक्षकों को जल्द मिलेगा सेवा विस्तार
नैनीताल, अगस्त 3 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में कार्यरत सौ से अधिक संविदा (गेस्ट फैकल्टी) शिक्षकों को जल्द सेवा विस्तार मिलने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवा विस्तार के पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जुलाई से लंबित मामला अब सुलझने की उम्मीद है। नियमानुसार संविदा शिक्षकों का सेवा विस्तार एक जुलाई से प्रभावी होना था, लेकिन शासन से समय पर संस्तुति नहीं मिलने के कारण अगस्त का पहला सप्ताह आने तक भी उन्हें सेवा विस्तार पत्र नहीं मिल पाया। पिछले वर्ष से शासन की संस्तुति के आधार पर हर छह माह में इन शिक्षकों का सेवाकाल बढ़ाया जा रहा है। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि शासन की ओर से लंबे समय तक जवाब नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों और शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए पूर्व की कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.