नैनीताल, मई 18 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि संविदा शिक्षकों को यूजीसी नियमों के अनुरूप 57,700 रुपये वेतनमान देने, दस वर्ष की संविदा सेवा पूर्ण कर चुके प्राध्यापकों व कर्मचारियों को नियमित करने, नियमितीकरण को कट-ऑफ तिथि वर्ष 2026 निर्धारित करने आदि की मांग की। शिष्टमंडल में प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...