जौनपुर, अप्रैल 12 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय महरूपुर में शनिवार को संविदा विधि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसीजेएम प्रशांत मिश्र शामिल हुए। उन्होंने संविदा के बारे में बताते हुए कहा कि जीवन में इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने लार्ड स्टोयल के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि संविदा किसी भी तरह की समय बिताने वाली चीज नहीं, बल्कि एक गंभीर कानूनी व्यवस्था है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्र ने कहा कि संविदा दोनों पक्षकारों पर समान रूप से लागू होती है और इसके नियमों का पालन जरूरी होता है। प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विधि के छात्रों में बौद्धिक विकास होता है और विषय की गहराई समझने का मौका मिलता है। इस मौके पर देवेश पाठक, डॉ. अच्छेलाल पाल, रमेशचन्द्र पाण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.