संविदा विद्युत मजदूरों ने किया सत्याग्रह
संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संविदा विद्युत मजदूरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर गुरुवार को एक दिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने ऊर्जा विभाग में कार्यरत समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स निगम में शामिल कराए जाने व अन्य मांगें उठाई। नारेबाजी कर मांगे पूरी करने की मांग की। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा।ज्ञापन में कहा है कि निरन्तर काम के बढ़ते हुए बोझ के बावजूद विगत दो वर्षों में लगभग 25 हजार सविदा कर्मियों की छंटनी की गयी है। वर्ष 2023 की हड़ताल में काम करने के बावजूद निकाले गये सविदा कर्मियों को ऊर्जा मंत्री एवं प्रबन्धन के आश्वासन के बाद में अभी तक वापस नहीं लिया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मानदेय और रिटायरमेंट उम्र बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.