हमीरपुर, नवम्बर 9 -- सरीला। रविवार को कस्बे में उप्र उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता विष्णु कुमार द्विवेदी व संचालन खंडीय अध्यक्ष शाकिर मंसूरी ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री रणबहादुर सिंह यादव ने संविदा कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर की जा रही छंटनी को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने ऊर्जा प्रबंधन को संविदा कर्मियों की लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार की रोजगार नीतियों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। वर्षों से सेवा दे रहे संविदा कर्मियों को एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। राठ खंडीय कमेटी का भी विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.