शामली, अप्रैल 8 -- शामली। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा सरकार की नीतियों के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। संघ के जिलाध्यक्ष द्वारा अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया गया। जिसमें उन्होने आन्दोलन की चेतावनी दी। बुधवार को जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार और ललित कुमार ने दिए ज्ञापन में कहा कि सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग निगम बनाए जाने तथा उसमें बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का समायोजन न किए जाने को लेकर कर्मचारियों में रोष है। इसके अलावा मानदेय से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। इसी क्रम में संघ ने आगामी 21 अप्रैल को एक दिवसीय सत्याग्रह करने तथा 7 मई को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संगठन ने इसकी अग्रिम सूचना विभागीय अधिकारियों को देते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.