संविदा विद्युतकर्मी से मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- लालगंज। स्थानीय कस्बे के दीवानी वार्ड निवासी प्रशांत मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह सांगीपुर के भैंसना विद्युत उपकेंद्र में संविदाकर्मी के पद पर कार्यरत है। 27 जून की रात करीब 9 बजे वह सड़क पर टहलने निकला था। इसी दौरान पहले से रास्ते में बैठे पीठापुर शाहबरी निवासी दिग्विजय सिंह , जन्मेजय उर्फ मेजर, तेज प्रताप उर्फ सत्यम, कुंवर तेज प्रताप सिंह, लवकुश व मनीष सिंह ने हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.