पटना, मार्च 10 -- संविदा पर काम करने वाले इंजीनियरों को अब स्थायी बहाली में एक बार ही वेटेज (अधिमानता) मिलेगा। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। बिहार अभियंत्रण सेवा संघ की यह पुरानी मांग रही है। पत्र में कहा गया है कि सहायक अभियंता की बहाली में मिल रहे वेटेज पर कई अभ्यर्थियों ने आपत्ति की थी। संविदा पर काम करने वाले इंजीनियरों को 25 फीसदी अंकों का वेटेज मिलता रहा है, लेकिन यह देखा जा रहा था कि संविदा वाले इंजीनियर एक से अधिक कार्य विभागों की बहाली में इसका लाभ उठा रहे थे। ऐसे में दूसरे अभ्यर्थियों की ओर से आपत्ति की गई थी। सामान्य प्रशासन विभाग और महाधिवक्ता की राय के बाद यह निर्णय लिया गया है कि संविदा नियोजित सहायक अभियंता को किसी एक कार्य विभाग के अभियंत्रण संवर्ग के सहायक अभियंता पद पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.