संविदा लाइनमैन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या
फिरोजाबाद, मार्च 31 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात संविदा लाइनमैन की भारी वस्तु से सिर पर प्रहार और धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और शव भट्टे के सामने फेंक दिया। हत्यारोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। परिजनों ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। रामगढ़ के उत्तम नगर सैलई निवासी 30 वर्षीय चंदन सिंह जाटव पुत्र महेश चंद्र विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। वह अपनी पत्नी शक्ति सागर उर्फ खिल्लो और बेटा किट्टू एवं बेटी चारू के साथ आकाश के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। सोमवार शाम सात बजे वह घर से खीरा और सब्जी लेने के लिए निकला था। वापस लौटते समय मकान के नीचे पल्सर सवार दो दोस्त उसे मिल गए। दोनों दोस्त जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए। रात 10 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके फोन पर कॉल की लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.