सहारनपुर, मार्च 21 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक पद पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व स्काउट-गाइड से जुड़ी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना तथा सीसीसी कंप्यूटर प्रमाण पत्र अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। एनसीसी/एनएसएस या भारत स्काउट-गाइड के पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थि...