पीलीभीत, जून 17 -- पूरनपुर। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद सचिव ने खेत में जबरन नींव भरने को कहा। विरोध पर सचिव ने संविदा बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का विवरण कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई के रहने वाले सर्वेश शुक्ला पुत्र रामशंकर शुक्ला संविदा बिजली कर्मी हैं। उनका खेत गैरतपुर जप्ती में हैं जिस पर विवाद होने के बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 14 जून को सर्वेश शुक्ला अपने खेत पर गए थे। आरोप है वहां सचिव महेंद्र सिंह पहुंच गए और खेत में नींव भरने के लिए कहने लगे। सर्वेश ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने पर नींव भरने से मना किया। आरोप है कि इस पर सचिव महेंद्र ने गाली गलौज करते हुए लात घूसों और डंडे से सर्वेश शुक्ला की पिटाई शुरु कर दी। जिससे वह घा...