संविदा बिजली कर्मियों ने बुलंद की आवाज
सोनभद्र, जुलाई 28 -- कोन, हिंदुस्तान संवाद। बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने निर्धारित आठ घंटे से अधिक ड्यूटी कराए जाने के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है। कोन विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया है कि उन्हें ठेकेदार के माध्यम से प्रतिदिन आठ घंटे कार्य के लिए ही भुगतान किया जाता है। ऐसे में यदि विभागीय आवश्यकता के कारण अतिरिक्त समय तक कार्य लिया जाता है तो उसके भुगतान के साथ-साथ किसी दुर्घटना या अनहोनी की स्थिति में जिम्मेदारी भी तय की जाए। कर्मचारियों ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि फेसियल अटेंडेंस प्रणाली के अनुसार उनकी प्रतिदिन आठ घंटे तथा माह में 26 दिनों की उपस्थिति दर्ज होती है। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए उन्हें कई बार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.