सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। बिना नोटिस कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में संविदा बिजली कर्मियों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अधीक्षण अभियंता सोनभद्र को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की। इस दौरान संविदा कर्मियों ने कहा कि सुरक्षा मानक को पूरा ना करते हुए मनमानी तरीके से दबाव बना कर हर प्रकार का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते पूर्व एवं वर्तमान में कई अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी है, जबकि जिले के हर उपकेंद्र पर पूर्ण रूप से सुरक्षा उपकरण तक मौजूद नहीं है। बताया कि विगत पिछले कुछ माह में विभाग के माध्यम से मनमाने तरीके से कई संविदा कर्मियों को बिना पूर्व नोटिस दिये कार्य से हटा दिया गया। उनके माध्यम से किये गये कार्य का वेतन तक नहीं दिया गया, जो पूर्णतः ...