फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा-संविदा कर्मचारी संघ ने सोमवार को बिजली घर भोलेपुर में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रपत्र जलाकर विरोध जताया। पदाधिकारियों का कहना हैं कि संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर विरोध करते आ रहे हैं, लेकिन बिजली निगम व सरकार कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर पांच जनवरी को मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकिशन, महामंत्री विष्णु सिंह, संगठन मंत्री आर्यन सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार व संयुक्त मंत्री राजन शाक्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.