नैनीताल, सितम्बर 27 -- नैनीताल। शिक्षक संघ कूटा ने सीएम पुष्कर धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर संविदा प्राध्यापकों का वेतन यूजीसी नियमानुसार 57700 रुपये करने व इसका शासनादेश जारी करने की मांग की है। कहा कि यूजीसी ने कई वर्ष पूर्व आदेश जारी किया है, जो सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा लागू किया जा चुका है। हरियाणा समेत जम्मू एवं कश्मीर में भी लागू है। कूटा ने बैंक संघ की मांगों के समर्थन में कहा कि उनकी मांगों पर भी जल्द आदेश जारी किया जाए। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका, डॉ. अशोक शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...