संविदा पर बहाली का हुआ विरोध तो अनुमति के लिए लोकभवन भेजा पत्र
भागलपुर, सितम्बर 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस में चार लोगों की संविदा पर बहाली का विरोध छात्र संगठनों ने शुरू कर दिया है। आरोप लगाया कि नियम-परिनियम को ताक पर रखकर और बिना लोकभवन, सीनेट और सिंडिकेट की अनुमति की मनमाने तरीके बहाली कर दी गई है। इस बहाली की विवि लीपापोती में जुट गई है। यही वजह है कि कुलसचिव डॉ. रामशीष पूर्वे ने विरोध शुरू होने के बाद लोकभवन के अनुमति की प्रत्याशा में नियुक्त किए जाने का पत्र लोकभवन को भेजा है। इस बहाली को लेकर एमएलसी और विवि के सिंडिकेट डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भी सवाल उठाते हुए नियुक्ति को नियम के विपरीत बताया है। साथ ही कहा कि लोकभवन के बिना आदेश या सीनेट-सिंडिकेट की बगैर सहमति ये नियुक्ति नहीं हो सकती है। इस नियुक्ति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.