बहराइच, फरवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। एक व्यक्ति के दो बेटों की संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर लिया धन हड़प लिया। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने धन वापसी की मांग पर जानमाल की धमकियां दी। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। लखनऊ के गोमती खंड निवासी दशरथ प्रसाद पुत्र छांगुर के दो भतीजे अजय कुमार व विनय कुमार को ब्लाक में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोतीपुर थाने के मिहीपुरवा नयापुरवा निवासी अमित कुमार पुत्र सत्य नारायण ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 12 - 12 हजार यानि 24 हजार रूपये लिए थे। आश्वासन दिया था कि नौकरी लगने पर दोनों को एक एक लाख रूपया और देना होगा। काफी धन धीरे धीरे किश्तों में ले लिया। जब नौकरी नही लगी तो ठगी का अहसास होने पर धन वापसी को कहा तो जालसाज ने जानमाल की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार अमित व उसका पिता सत्यनारायण ने काफी लोगों को...