लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ। समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकों ने रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष से मुलाकात की। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी की अध्यक्षता में संयुक्त परिषद के कार्यालय में बैठक की गई। जहां बैठक का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुण शुक्ला ने किया। बैठक में सभी मंडलों के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने अपनी पीड़ा जाहिर की। इस दौरान संविदा शिक्षकों के नवीनीकरण में मनमानी के विरोध में शिक्षक लामबंद होकर जल्द ही सीएम के सामने परिषद के जरिए मांग उठाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...