बरेली, जून 12 -- तिलहर में सड़क हादसे में रुहेलखंड डिपो के संविदा चालक प्रमोद कुमार की मौत के बाद रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित बस चालकों और परिचालकों ने गुरुवार सुबह सेटेलाइट वर्कशॉप का गेट बंद कर चक्का जाम कर दिया। इसके चलते करीब नौ घंटे तक रुहेलखंड और बरेली डिपो की 180 बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। बसें न चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में डीएम के हस्तक्षेप पर अधिकारियों और मृतक के परिजनों को कलेक्ट्रेट बुलाकर वार्ता की। इसके बाद बसों का सुचारु संचालन हो सका। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब 3:50 बजे तिलहर में रुहेलखंड डिपो की बस एक टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में 36 वर्षीय संविदा चालक प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सहायक चालक और परिचालक ने तत्काल विभागीय अधि...