संविदा कर्मी को हटाने का आरोप, एसडीएम से बहाली की मांग
उन्नाव, जून 23 -- बीघापुर। दुंदपुर निवासी आदित्य कुमार दीक्षित ने विद्युत विभाग में संविदा कर्मियों की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से बिजली उपकेंद्र भगवंत नगर में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अप्रैल माह में उन्हें हटा दिया गया और उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को रख लिया गया। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की है। एसडीएम रणवीर सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायक भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.