शामली, फरवरी 26 -- जसाला स्थित 33/11 केवी बिजली घर पर तैनात एक संविदा कर्मी के एक माह के वेतन का भुगतान न होने से नाराज साथी कर्मचारियों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मियों ने बिजली घर परिसर में सांकेतिक धरना देते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। दरअसल, यहां तैनात संविदाकर्मी अमजद का वेतन लंबित था, जिससे अन्य कर्मियों में आक्रोश था। सूचना पर मैहर इंटरप्राइज कंपनी के सुपरवाइजर मोहित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मियों की समस्या सुनते हुए अगले माह तीन तारीख तक वेतन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान रविंद्र, अजय, सत्येंद्र सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.