फतेहपुर, मई 18 -- हथगाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए नियमित रूप से कार्य भी किया। प्रदर्शन का नेतृत्व फिजियोथैरेपिस्ट मनीष मिश्रा व सीएचओ प्रदीप सिंह परमार ने किया। कर्मचारियों का कहना रहा कि वेतन न मिलने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में स्टाफ नर्स मानू, ममता, दिलीप कुमार, दीपक लैब टेक्नीशियन, राजन गुप्ता बीपीएम, डा. उमे रूमान व डा. रमेश चंद्र सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का विरोध तेज यह भी पढ़ें- तीन माह ...