संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई
रुडकी, जुलाई 15 -- उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा विशेष श्रेणी और तकनीकी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से उनके रुड़की स्थित सेवा केंद्र में मुलाकात कर नियमितीकरण की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से निगम में सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए उन्हें नियमित किए जाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कर्मचारियों की बात गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांग पर सकारात्मक रुख अपनाया। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.