बाराबंकी, अक्टूबर 7 -- मसौली, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ' के बैनर तले बुधवार को कर्मियों ने विरोध जताया। संघ के महामंत्री रोहित राय के नेतृत्व में एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ को ज्ञापन सौंपकर अपनी दो प्रमुख मांगों के संबंध में शासन तक आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि जिले के विभिन्न विकास खंडों में एनएचएम के तहत संविदा कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग कर्मी पिछले करीब 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया काम इसके बावजूद लंबे समय से सेवा देने वाले कर्म...