बस्ती, अप्रैल 17 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ जिला इकाई ने अध्यक्ष अशर्फी लाल के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्य अभियंता विद्युत वितरण जोन बस्ती वीके गुप्ता को 22 सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नियमित व संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। दूसरे चरण के आंदोलन के क्रम में मुख्य अभियंता को 22 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि संविदा कर्मियों को नवगठित आउटसोर्स निगम में रखते हुए न्यूनतम वेतन 28000 दिया जाए, कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करते हुए पदोन्नति का समयबद्ध वेतनमान दिया जाए। यह भी पढ़ें- विद्युत कर्मचारियों ने किया जनजागरण अभियान शुरू उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश वरुण ने कहा कि अ...