संविदा कर्मियों को पुलिसकर्मी ने दी गालियां, वीडियो वायरल
कुशीनगर, जून 18 -- कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र में रात में बिजली फाल्ट ठीक करने जा रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी को, जिसे चौराखास थाने पर तैनात दीवान बताया जा रहा है, बिजली कर्मियों से अपशब्द कहते हुए दिखाई और सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। बताया जाता है कि बुधवार की रात बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहे के पास बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण फाल्ट ठीक करने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई। वायरल वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति, जिसे थाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.