संविदा कर्मियों के लिए एक अगस्त से लागू होगी एचआरआईएस
रांची, अप्रैल 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से ह्यूमन रिसोर्स इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचआरआईएस) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मियों के लिए एक अगस्त 2026 से एचआरआईएस को लागू करने का निर्देश दिया।अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि एचआरआईएस सॉफ्टवेयर का विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। वर्तमान में विभागीय मानव संसाधन से संबंधित डेटा विभिन्न जिलों और संस्थानों में अलग-अलग स्वरूप में उपलब्ध होने के कारण डेटा असंगतता, निर्णय लेने में विलंब और रियल-टाइम जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.