संविदा कर्मियों की मांगें मानी गईं, धरना समाप्त
वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू में नियमितिकरण की मांग को लेकर जारी संविदा कर्मियों का धरना शनिवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद फौरी तौर पर उनकी मांगें मान लिए जाने का आश्वासन दिया गया। एडीएम, डीसीपी काशी जोन और बीएचयू के आरक्षा अधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में तय हुआ कि विश्वविद्यालय में रिक्त पदों में से 25 प्रतिशत पद पूर्व में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मियों से भरे जाएंगे। इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय की कार्यकारीणी परिषद से स्वीकृति दिलाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मियों का एक श्रेणीवार पैनल तैयार किया जाएगा। जब तक इस पैनल के अंतर्गत कर्मचारियों का नियमितीकरण पूरा नहीं हो जाता, तब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.