गोरखपुर, जनवरी 3 -- गोरखपुर। निजीकरण को लेकर चल रहे बिजली कर्मियों के विरोध के बीच संविदा कर्मियों की छंटनी से बिजली कर्मियों में आक्रोश बढ़ गया है। शनिवार को संघर्ष समिति ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि 45 प्रतिशत तक संविदा कर्मियों की छंटनी से प्रदेश भर में बवाल मचा हुआ है। कहा कि इतने बड़े पैमाने पर संविदा कर्मियों को हटाए जाने से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा सकती है। कहा कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन निजीकरण के लिए तय मानक के विपरीत संविदा कर्मियों की छंटनी कर रहा है। कहा कि छटनी की यह प्रक्रिया दरअसल अक्टूबर 2024 से ही शुरू कर दी गई थी। इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, ओम गुप्ता, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह एवं राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.